छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मौके से सुसाइड नोट बरामद…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दंपती और बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी और भारी लेन-देन के दबाव में एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिससे तंग आकर व्यापारी ने परिव्वार के साथ यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस को एक 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और लेन-देन से जुड़ी पूरी स्थिति का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button