छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इन दो नेताओ ने ने दिया इस्तीफा
जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दोनों दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संजीव गुप्ता के इस आरोप का कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने संजीव गुप्ता पर सहयोग न करने और पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित न होने का आरोप लगाया है।



