CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा हाईकमान ने दी मंजूरी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें अब खत्म होने वाली हैं। जानकारों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। साय के विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दिल्ली यात्रा से वापस के बाद अपने बयान में दे दिया था, जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा।
लागू होगा हरियाणा फॉर्मूला!
90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा की तरह छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक यहां 13 मंत्री ही रहे हैं, जबकि नियम के मुताबिक विधायक संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री बन सकता है। इस आधार पर 90 विधायकों में 13.5 का आंकड़ा 14 मंत्रियों तक पहुंचाता है, जिससे तीन नए चेहरे शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है।