छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम से जब पत्रकारों ने पूछा कि कब होगा मंत्रीमंडल का विस्तार? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता हैं। इंतजार कीजिए।

इस बयान के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आज कल में कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। चर्चाएं ये भी है कि 10 अप्रैल को नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी होने वाला है। हालांकि अभी इसकी औपचारिकता होनी बाकी है।

“छत्तीसगढ़ सरकार को जल्द ही दो नए मंत्री मिलने वाले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने दो नए मंत्रियों के नामों को बातचीत के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत मिले हैं। बताया गया है कि तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल चौथी बार मंत्री बनाए जाएंगे। जबकि पहली बार दुर्ग विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे गजेंद्र यादव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग से पहली बार चुनकर आए विधायक गजेंद्र यादव को भी मंत्री बनाया जा रहा है।”

“आरएसएस बैकग्राउंड से आने वाले यादव के पिता बिसराराम यादव संघ का बड़ा चेहरा हैं। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से उनके कुछ विभाग अभी सीएम साय के पास है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभागों का बंटवारा भी किया जाएगा। दरअसल साय कैबिनेट का जब गठन हुआ तो मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे। प्रदेश में 13 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जाता रहा है। लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद वर्तमान में सरकार में 11 मंत्री ही काम कर रहे हैं।”

राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकीं

राजनीतिक विश्लेषक इस बयान को आने वाले प्रशासनिक फैसलों की दिशा में बड़ा संकेत मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button