छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : इस रिसॉर्ट में पकाया जा रहा था हिरण का मांस, वन विभाग ने की छापेमार कार्रवाई, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में दबिश दी और किचन से पका हुआ मांस जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले में मांस सप्लाई करने वाला आरोपी जनक बैगा फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

वन विभाग जब्त मांस को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी में है। जांच में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button