छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : जेल की ऊंची दीवार भी नहीं रोक पाई कैदियों को, कंबल के सहारे भागे चार बंदी, मचा हड़कंप…..

महासमुंद। महासमुंद जिला जेल से 4 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। इनमें से तीन कैदी NDPS एक्ट और एक कैदी चोरी का आरोपी है। घटना की एडिशनल एसपी ने पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन 4 बजे चारों कैदी जेल की ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए। भागने वाले चार कैदियों में तीन कैदी धरमवीर , लीलाधर और राजेन्द्र नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर NDPS एक्ट के तहत आरोपी बनाए गए हैं, वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी पंचराम चोरी का आरोपी है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मचा गया। फरार चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि जिला जेल से फरार होने की फिराक में पांच कैदी थे, जिनमें से चार कैदी तो जेल की दीवार फांदने में कामयाब हो गए, लेकिन पांचवा कैदी दीवार फांदने में नाकायाब रहा और गिर गया, जिसे वापस से पकड़ लिया गया है। कैदियों ने दीवार फांदने के लिए जेल में मिलने वाली कंबल का इस्तेमाल किया है।

Related Articles

Back to top button