छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख की उठाईगिरी, पान की दुकान पर रुका कारोबारी, इधर बदमाशों ने कर दिया लाखों का खेल…..

रायपुर। राजधानी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया जिसमे कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी उठाईगिरी का शिकार हुए। वे अपनी स्कूटी को कटोरा तालाब के पास छोड़ कर पास की दुकान में पान खाने उतरे थे की मौका पाते ही बदमाशों ने उनकी स्कूटी से दस लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गये । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी किसी काम से निकले थे। इस दौरान वह कटोरा तालाब के पास पहुंचे और पान खाने के लिए अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। उनके पास 10 लाख रुपये की नकदी थी, जिसे उन्होंने स्कूटी में रखा था। कारोबारी के स्कूटी से दूर होते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।

लौटे तो गायब थे पैसे

पान खाकर लौटने पर कारोबारी को स्कूटी से रुपये गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बड़ी रकम की उठाईगिरी की खबर मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास के संभावित साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल सकती है, ताकि वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। बदमाश कारोबारी की गतिविधियों पर पहले से नजर रख रहे थे या उन्हें स्कूटी में रखी नकदी की जानकारी थी, इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button