छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : सीएम विष्णुदेव के बेटे का फेसबुक एकाउंट हैक, आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, BJP ने लगाया ये आरोप…..

रायपुर। साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब आम लोगों के साथ-साथ बड़े और प्रभावशाली लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक किए जा रहे हैं। हैकर्स कई बार अकाउंट का इस्तेमाल आपत्तिजनक पोस्ट करने या परिचितों से पैसे मांगने के लिए करते हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद आधी रात से अकाउंट से आपत्तिजनक बातें पोस्ट की जाने लगीं। पोस्ट में अधिकारियों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखे जाने की जानकारी सामने आई है।

मामले की जानकारी तब हुई, जब मुख्यमंत्री के बेटे के एक दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है। इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंची और सिस्टम हरकत में आया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

उधर, बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि सौम्य, शालीन मुख्यमंत्री की छबि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार से जुड़े अफसरों ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से इसमें कड़ी कार्रवाई करने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button