छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : महिला भाजपा पार्षद ने की खुदकुशी की कोशिश, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह…..

रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर निगम वार्ड क्रमांक दो क़ी महिला पार्षद नेहा देवांगन की सुसाइड की कोशिश की। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। उन्होंने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया है। नेहा देवांगन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया था, हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताई जा रही है ये वजह
इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों ने बताया है कि, नेहा देवांगन ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है। बहरहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही नेहा और उनके परिजनों से पुलिस इस प्रकरण पर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि, नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।



