छत्तीसगढ़

CG ब्रैकिंग : वनरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 13 दिसंबर को होने वाली थी परीक्षा….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वनरक्षक पदों पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में मंडल की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा अचानक टलने से लंबे समय से तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है। अब सभी की निगाहें परीक्षा की नई तारीख के ऐलान पर टिकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वनरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होनी थी। बताया जा रहा है कि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने यह अहम फैसला लिया है। जारी किए गए आदेश में परीक्षा को स्थगित करने के पीछे के स्पष्ट कारणों का जिक्र नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button