CG BREAKING : पूर्व महिला विधायक का निधन,CM साय ने जताया दुख…

रायपुर, 27 अगस्त 2025। रायपुर की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी ताई जी का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
CM साय ने ट्वीट कर कहा — रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने जी की पूज्य माताजी श्रीमती रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा और समाज हित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
साथ ही साथ वर्तमान और पूर्व नेताओं ने रजनी ताई के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके योगदान और लोकसेवा को हमेशा याद किया जाएगा।
–