छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : रायपुर नगर निगम में इन्हें बनाया गया नेता प्रतिपक्ष, सभापति ने जारी किया आदेश…..

रायपुर। रायपुर नगर निगम में आखिरकार नेता प्रतिपक्ष के नाम पर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। निगम प्रशासन ने संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले 10 महीनों से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर मतभेद चल रहा था। कांग्रेस पार्षद दल के भीतर नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अंततः अब आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद नगर निगम ने औपचारिक आदेश जारी किया।



