छत्तीसगढ़
CG ASP सस्पेंड : राज्य सरकार ने ASP को किया निलंबित, वसूली करने, धमकाने जैसे मामले पर हुई कार्रवाई,देखे आदेश…

डेस्क : स्पा सेंटर संचालक को धमकाने और वसूली मामले में एएसपी पर गाज गिर गयी है। राज्य सरकार ने एएसपी राजेद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इससे पहले आज सुबह ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने एएसपी को सस्पेंड करने की बात कही थी। आपको बता दें कि बिलासपुर में एएसपी रहते राजेंद्र जायसवाल पर स्पा चेंकिंग के नाम अवैध वसूली, पैसा नहीं देने पर कार्रवाई के लिए धमकाने जैसी शिकायत थी। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।




