छत्तीसगढ़

CG BJP STATE PRESIDENT : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान आज,किरण सिंह देव दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे!

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का आज ऐलान होने जा रहा है। गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का आज ऐलान होने जा रहा है। गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान सिर्फ किरण सिंह देव ने नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

शाम को हो सकता है आधिकारिक ऐलान –

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आज शाम तक औपचारिक घोषणा की जाएगी। अगर कोई अन्य नामांकन नहीं होता है, तो किरण सिंह देव का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है।

संगठन में मजबूत पकड़ –

किरण सिंह देव को भाजपा संगठन का एक अनुभवी और प्रभावी नेता माना जाता है। उनके पिछले कार्यकाल में संगठनात्मक स्तर पर कई सुधार हुए, जिससे पार्टी को मजबूती मिली। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय और जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है।

बधाइयों का सिलसिला शुरू-

गुरुवार शाम नामांकन के बाद से ही कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा किरण सिंह देव को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

Related Articles

Back to top button