छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, हंगामेदार रहने के आसार…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित होंगे।

हंगामेदार रहने की संभावना

मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग सकता है। जनसरोकार के विषयों पर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है।

वहीं, सरकार भी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को सदन में मजबूती से रखने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button