छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : नगर निगम ने होलीक्रॉस के दो स्कूलों को किया सील, इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। रायपुर। नगर निगम ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। टैक्स बकाया होने पर होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की।

नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर लगभग 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जबकि होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों में ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए अपना पूरा बकाया तुरंत नगर निगम को जमा कर दिया, जिससे उस पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button