छत्तीसगढ़

CG Breaking News- मंत्री केदार कश्यप के काफिले के पीछे चल रही फॉलो गाड़ी का हुआ हादसा, अचानक मची अफरा-तफरी; 3 जवान घायल…

जगदलपुर। मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा जगदलपुर-कोंडागांव सीमा से लगे भानपुरी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा वाहन ने मंत्री के फॉलो काफिले में शामिल दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में फॉलो वाहन में सवार तीन जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जांच में जुटी पुलिस

घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल जवानों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button