CG ब्रेकिंग : PM मोदी की सभा में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पुल से गिरी,दो की मौत…
छत्तीसगढ़ में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं की बुलेरो कार पुल के नीचे नदी में जा गिरी।

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं की बुलेरो कार पुल के नीचे नदी में जा गिरी। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिलासपुर में होने वाली सभा में जाने के लिए निकले और बीच रास्ते में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल के नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। व8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया की है। बिलासपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होने वाली है। इसमें शामिल होने मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर के भाजपा कार्यकर्ता बुलेरो में सवार होकर निकले थे। बताया जा रहा है कि पुल पर पंडरीखार गांव की रमिताबाई फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीऔर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी और एक महिला की मौत हो गई है।
हादसे के जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के संबंध में जानकारी लेकर इलाज की समुचित व्यवस्था करने निर्देश दिया गया। हादसे में राम सकल आयाम पता, भुनेश श्रीवास्तव, सुनील साहू, राकेश यादव, शिव प्रसाद चेरवा, राम प्रसाद सूर्यवंशी, धीरसाई पिता बैरागी पता ताराबहरा व तीरथ प्रसाद पता तारबहारा घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।