Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

CG ब्रेकिंग : श्रम मंत्री के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, ऐसे हुआ हादसा…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आयी है। प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगनका काफिला नेशनल हाईवे-130 पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में मंत्री लखनलाल देवांगन बाल बाल बच गए। जबकि हादसे में एएसआई, प्रधान आरक्षक और चालक घायल हो गए हैं। यह हादसा नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास हुआ। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनके काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनके काफिले का स्कॉर्पियो पलट गया।

जानकारी के मुताबिक़, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का काफिला कोरबा से रायपुर जा रहा था। उनका काफिला धुईचुआ गांव के पास पहुंचा था। तभी काफिले के सामने बाइक सवार तीन युवक आ गए। अचानक बाइक के आते ही उन्हें बचाने के लिए काफिले की स्कॉर्पियो ने तुरंत ब्रेक लगाया। ब्रेक लगाते ही गाड़ी पलट गई। वहीँ, मंत्री देवांगन कली गाड़ी को भी समय रहते रोक लिया गया।

तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

इस घटना में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन बाल बाल बहस गए। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हादसे में एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान एएसआई दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और चालक के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है हादसे के बाद तीनो बाइक चालक फरार है। मामला दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button