CG ब्रेकिंग : SP ने की बड़ी कार्रवाई, ASI और आरक्षक को किया सस्पेंड, देखें आदेश, जाने पूरा मामला…..

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना से जुड़े कथित लेन-देन के वायरल वीडियो मामले में पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में थाना परिसर के भीतर एक एएसआई, जिन्हें रोहित खूंटे बताया जा रहा है, संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आते हैं। वीडियो की शुरुआत में वे अपने मोबाइल फोन पर एक महिला की फोटो ज़ूम करके देखते दिखाई देते हैं। इसके बाद एक वर्दीधारी आरक्षक कथित रूप से नगदी लेकर जेब में रखता है। आगे के हिस्से में “मामला निपटाने” के नाम पर और पैसों की मांग करने के आरोप भी सामने आए हैं।
मामले के सामने आते ही जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। जारी आदेश के अनुसार, एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक को ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों को रक्षित केंद्र, राजनांदगांव अटैच किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
देखें आदेश




