छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर प्राचार्य को किया निलंबित, इस काम के बदले लिपिक से मांगी थी घूस…..

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव की हायर सेकेंडरी स्कूल की महिला प्राचार्य अंजुला सोनी को शिक्षा विभाग विभाग के अवर सचिव ने सस्पेंड कर दिया है। बिलासपुर ACB की टीम ने महिला प्राचार्य अंजुला सोनी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने निलंबन के बाद DEO ऑफिस में अटैच कर दिया है।

दरअसल, किरारी गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ लिपिक से वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में महिला प्राचार्य के द्वारा रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद ACB की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला प्राचार्य अंजुला सोनी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने महिला प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है और निलंबन अवधि में DEO ऑफिस में अटैच कर दिया है।

Related Articles

Back to top button