छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : सुप्रीम कोर्ट से पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मिली जमानत, इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है। घोटाले के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ED और EOW के मामलों में लखमा को सशर्त रूप से अंतरिम ज़मानत दे दी गई है।

बता दें कि शराब घोटाला मामले में लखमा पिछले एक साल से जेल में बंद थे। उन पर 70 करोड़ के शराब घोटाला का कमीशन पहुंचने का आरोप था। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बाक्ची, जस्टिस पंचोली, इन तीनों जजों की बेंच ने ईडी और ईओडब्ल्यू दोनों के मामलों की सुनवाई की। इसके बाद लखमा को अंतरिम जमानत दी। करीब सालभर बाद लखमा अब जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। ED ने रिमांड पर उनसे 7 दिन पूछताछ की थी। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उसके बाद से ही कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब जल्द ही लखमा जेल से बाहर आएंगे।

Related Articles

Back to top button