CG – बहन से जीजा ने की लड़ाई, तो गुस्साए भाई ने जीजा का किया जो हाल, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। जहां पत्नी से हुए घरेलू विवाद के बाद नाराज साले पर अपने जीजा को मोटरसाइकिल से नदी किनारे ले जाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित दुर्गेश राव मराठा शिव चौक, कुदुदण्ड स्थित दुर्गा महाराज के मकान में किराए से रहते हैं। वह पिछले दो वर्षों से बिलासपुर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। शिकायत के मुताबिक, घरेलू बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर डायल-112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और भविष्य में विवाद नहीं करने की हिदायत देकर लौट गई।
पीड़ित का आरोप है कि उसी रात करीब 8 बजे उनका साला रोमित निर्मलकर घर पहुंचा और अपनी बहन से विवाद करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी कथित तौर पर दुर्गेश को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नदी किनारे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां किसी कठोर वस्तु से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रोमित निर्मलकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



