CG – बूढीखार संकुल प्राचार्य द्वारा नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान”कह दी दिल छु लेने वाली बात जानें पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//संकुल केंद्र बुढ़ीखार के अंतर्गत आने वाले सेंटपाल कॉन्वेंट हायर सेकंडरी विद्यालय के बरखा गंधर्व,प्रिंशिका भार्गव,पूर्वी घृतलहरे,रुद्र कैवर्त,पुष्कर कश्यप के चयन से सेंट पॉल स्कूल के संचालक,प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका के साथ बुढ़ीखार संकुल भी गौरवान्वित हुआ है। एक ही संस्था से पांच बच्चों का चयन से हमारी शिक्षा व्यवस्था बताता है कि हम छात्रों के प्रति कितना लगनशील हैं।
यह उदगार आज सेंटपाल स्कूल में चयनित छात्र-छात्राओं के समारोह आयोजन के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार के संकुल प्राचार्य काशीराम रजक ने कही। इन्होंने कहा कि यहां के शिक्षक कम वेतन के बावजूद भी अपनी गुणवत्ता को दिखाने में सफल हुए हैं हमारी शासकीय शालाओं के शिक्षकों प्रधान पाठकों को भी इससे प्रेरणा लेकर के काम करना चाहिए,क्योंकि हमारी स्थिति आर्थिक रूप से इसे कई गुना मजबूत है। संचालक दिलीप व प्राचार्य रामगुलाब ने बताया कि अब तक इस संस्था से 70 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।
संकुल प्राचार्य काशीराम रजक ने चयनित विद्यार्थियों को पांच-पांच सौ रुपये एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया।पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुढ़ीखार बीरबल प्रसाद थवाईत ने भी बच्चों को शुभाशीष के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संचालक दिलीप भार्गव प्राचार्य राम गुलाब राय उप प्राचार्य आनंद सर सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




