छत्तीसगढ़

CG-बंपर जाॅब : नौकरी का शानदार मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 25 हजार तक, 8 वीं पास कर सकते हैं आवेदन, देखें डिटेल……

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 2000 अधिक पदों पर नौकरी देनें के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 8वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। मेले का आयोजन 27 जून को किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 27 जून शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों से 2000 से अधिक रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है, जबकि अन्य रिक्तियों की संशोधित सूची भी समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

रोजगार मेले में विभिन्न निजी नियोजक उपस्थित रहेंगे तथा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सीधे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए संभावित मासिक वेतनमान 6 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक रहेगा।

रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से भाग ले सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेले हेतु पृथक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

जिन आवेदकों ने अभी तक विभागीय ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे जल्द ही अपना पंजीयन कर सकते हैं। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पद पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी 27 जून 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में सहभागिता सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button