छत्तीसगढ़

CG – कारोबारी से लाखों की ठगी : IPO में भारी मुनाफे का लालच देकर लगाया चूना, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बुना जाल, 3 पर FIR दर्ज…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से ठगी का मामला सामने आया है। जहां शेयर बाजार और आईपीओ में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने राजधानी रायपुर के एक कारोबारी से 84 लाख 63 हजार रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी और उसके परिचितों ने लाभ कमाने के लालच में ठग को अलग-अलग किस्तों में 84.63 लाख दे दिए। रूपए देने के बाद भी जब लाभ नहीं मिला और आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाय तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। देवेंद्र नगर के सेक्टर 1 निवासी अविनाश लोखंडे शेयर मार्केट में ब्रोकिंग फर्म का संचालन करते हैं। जून 2025 में कुछ लोगों ने व्हाट्सएप्प के जरिए उससे संपर्क किया था। इस दौरान आरोपियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित और उसके परिवार के अन्य लोगों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 84.63 लाख दे दिए। रूपए देने के काफी दिनों बाद भी जब एक भी मुनाफा और रूपए वापस नहीं मिले तो पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन उनसे भी कोई संपर्क नहीं हो पाया।

थाने में शिकायत

खुद को ठगा महसूस कर पीड़ितों ने इसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में दर्ज करवाई। पुलिस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपियों द्वारा दिए गए कांटेक्ट नंबर, अकाउंट नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, पीड़ितों ने भी पुलिस से आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button