CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

डेस्क : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
धान खरीदी पर रहेगी नजर
प्रदेश में इस समय धान खरीदी का सीजन चल रहा है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सरकार खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहराई से समीक्षा कर सकती है।
किसानों को अपना धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर जोर रहेगा। पूरी खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं।
शीतकालीन सत्र की तैयारियां
आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा संभव है। सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों और सरकारी कामकाज की रूपरेखा तय होगी।
विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए कई प्रस्ताव भी आज बैठक में रखे जाएंगे। इन प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर विचार के बाद कैबिनेट की मुहर लग सकती है। हालांकि, किन फैसलों को मंजूरी मिलेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक खत्म होने के बाद ही मिलेगी।



