छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद है।

महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोलने पर हो सकता है फैसला
इसके अलावा महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर भी फैसला हो सकता है।

धान खरीदी की तैयारियों पर भी होगी चर्चा
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। संबंधित विभागों की ओर से तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मंत्रिपरिषद के सामने रखी जा सकती है। इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त को हुई थी।

Related Articles

Back to top button