छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले…

Vishnudeo Cabinet: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हो गई है। इस बैठक का महत्वपूर्ण मुद्दा है बर्खास्त सहायक शिक्षकों की बहाली। पिछले कैबिनेट में भी यह मुद्दा एजेंडा में था। मगर कुछ लीगल पेचीदगियों की वजह से मंत्रिपरिषद ने फैसला टाल दिया।

पता चला है, अब विधिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आज बर्खास्त सहायक शिक्षकों को अक्षय तृतीया का गिफ्ट मिल सकता है। जाहिर है, सहायक शिक्षकों ने लंबा आंदोलन चलाया था। इसको देखते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। मुख्यमंत्री ने इस मसले को सहानुभूति पूर्ण तरीके से हल करने के निर्देश दिए थे। बताते हैं, कमेटी ने इन बर्खास्त शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान के पदों पर भर्ती करने का सुझाव दिया है।

Related Articles

Back to top button