CG – खून से सनी राजधानी : 4 खौफनाक हत्याएं, 24 घंटों के अंदर मिली 4 लाश, मचा हड़कंप, खून से लथपथ मिले शव…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में चार दर्दनाक हत्याएं हुई हैं, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है। आरंग, खरोरा और विधानसभा के बाद अब ताज़ा मामला खारून रेलवे कॉलोनी से सामने आया है। यहाँ कॉलोनी के भीतर खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र की खारून रेलवे कॉलोनी का है। कॉलोनी के भीतर एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर चारों तरफ खून के कतरे फैले हुए थे। लाश मिलने की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि कल ही आरंग, खरोरा और विधानसभा क्षेत्र में भी एक-एक हत्या की वारदात हुई थी, जिसके बाद अब यह चौथी मौत है। कल बरबंदा गांव में बड़े भाई ने मंझले भाई के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि होली के दिन चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब यह है कि कल आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी था। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। वहीं खरोरा के माठ गांव में 20 साल के युवक को मौत के घाट उतारा गया है। हैरानी वाली बात यह है कि महज चौबीस घंटे में जिले में यह चौथा मर्डर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



