CG – सीबीआई के एक्शन की खिलाफत : कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान, प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार का जलाएंगे पुतला…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बुधवार को CBI ने रेड मारी। इसी बीच केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस कल प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी। जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे।
बता दें कि ED के बाद अब CBI ने महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई निवास में आज दबिश दी है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर भी CBI ने छापा मारा है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर द्वेषपूर्ण करवाई का लगाया है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 27 मार्च को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।