Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG सोनसरी सोन डेरा में जमकर बेचा व परोसा जा रहा सस्ता अवैध महुआ शराब सरकारी मदिरा दुकान से कट रहें मदिरा प्रेमी सरकार कों राजस्व का नुकसान प्रतिबन्ध कब? पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी और सोन डेरा में अवैध महुआ शराब की खुलेआम बिक्री की खबरें सामने आ रही हैं खासकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा के क्षेत्र के इन दोनों गाँवों के डेरा में पुलिस और आबकारी विभाग लगातार छापेमारी चला रही हैं, जिसमें बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहन जब्त हो रहें है। हालिया घटनाएं जहाँ लगातार कार्रवाई भी हो रही है पर यहाँ शराब की अवैध बिक्री थमने का नाम नहीं लें रहा कुछ महीने पहले पचपेड़ी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी श्रवण टंडन के रहते क्षेत्र में पूरी तरह अवैध शराब का गोरख धंधा बंद कर दिया गया था पर उनके जाते ही ये डेरा वाले धीरे से फिर एक्टिव हो गए है जो ना सिर्फ बच्चों कों नशे की लत लगा रहें है बल्कि आसपास अशांति भी बढ़ा रहें है ये ना सिर्फ अवैध रुप से शराब बेचते है बल्कि घर के सामने पिलाते भी है और सप्लाई भी बड़ी मात्रा में कर रहें है।

पचपेड़ी थाना में आए नए थाना प्रभारी के लिए यह बड़ी चुनौती भी है क्यों की यहाँ कई थाना प्रभारी आए पर कुछ नें ही मिहम्मत दिखाई और सोन सोनसरी डेरा में पूरी प्रतिबन्ध लगा दिया था पर जैसे ही नए थाना प्रभारी आते है ये फिर से महुआ शराब के गोरख धंधा में लग जाते है क्या नए थाना प्रभारी भी यहाँ बंद करा सकते है बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों की कल का भविष्य नशे की लत में अपनी जिंदगी उजाड़ रहें है।

बताया जाता है की इनके कुछ दो से 3 बड़े लीडर है जो हर महीने सभी अवैध रुप से शराब बेचने वालों से पैसे की वसूली करते है जो ऊपर से निचे तक पहुंचाई जाती है इनके बीच से ही कुछ लोंग इस बात की जानकारी देते है की पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण टंडन नें धंधा चौपट करवा दिया था सख्त आदेश दिया था की अवैध शराब बेचते या सप्लाई करते पाए जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा जिस वजह से सभी कोचिंए डर कर बंद कर दिए थे पर अब सभी नें फिर से धंधा शुरू कर दिया है।

आखिर किसके सह पर यहाँ धड़ल्ले से महुआ शराब का गोरख धंधा चलाया जा रहा है क्या यहाँ आबकारी और पुलिस का ख़ौफ़ ख़तम हो गया है और अगर नहीं तो यहाँ कब अवैध शराब की बिक्री बंद होंगी देखने योग्य बात है।

आपको जान कर हैरानी होंगी की इन गोरख धंधा करने वाले सोन सोनसरी डेरा वालों नें लगभग कुछ महीने पहले कुछ लोगों कों धंधा चालू कराने के लिए बकरा पार्टी भी दिया था जो अब सामने आ रही है सवाल बड़ा है की क्या पार्टी के लिए अवैध कार्य कों बढ़ावा देना चाहिए?

Related Articles

Back to top button