छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में कारोबारी से लाखों की ठगी, व्यापार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लूट लिए इतने लाख रुपए, ऐसे लगाया चूना……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में व्यापारी के साथ धाोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, भोपाल निवासी एक व्यक्ति ने व्यापार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर सरस्वती नगर थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

थाने में दी शिकायत के मुताबिक, पीड़ित अमृत लाल बिलथरे निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड कोटा का निवासी है। अमृत लाल सात्विक एग्रो फूड प्रोडक्ट्स के नाम पर खाद्य पदार्थो के क्रय-विक्रय और कमीशन का व्यापार करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2022 में उनकी जान पहचान सैयद इरशाद निवासी भोपाल से हुई थी। दोनों के बीच व्यापार को लेकर बातचीत होते रहती थी।

इसी दौरान सैयद इरशाद ने अमृत लाल से कहा कि वो खाद्य व फल का बड़ा कारोबार करता है। इसमें उसकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। सैयद ने अमृत लाल को उसके व्यापार में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा दिया। अमृत भी आरोपी के भरोसे में आ गया और अलग अलग किस्तों पर करीब 75 लाख रूपए निवेश के नाम पर इरशाद को दिये।

रूपए देने के बाद जब इनकम नहीं मिला तो अमृत ने रूपए वापसी की मांग की। इस दौरान आरोपी के द्वारा आज दूंगा-कल दूंगा कहकर टालटा रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने 31 लाख का एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।

चेक बाउंस होने के बाद पीड़ित कारोबारी अमृत ने इरशाद को काॅल किया, लेकिन आरोपी ने काॅल नहीं उठाया और अपना फोन बंद कर दिया। आरोपी की हरकतों से पीड़ित कारोबारी ने खुद को ठगा महसूस किया और इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button