छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ बिलासपुर का जिलास्तरीय निर्वाचन संपन्न दिग्विजय सिंह क्षत्री निर्विरोध दूसरी बार बनें अध्यक्ष इनकों ब्लॉक में मिली जीत पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला शाखा बिलासपुर का जिलास्तरीय निर्वाचन कार्यक्रम 28 सितंबर 2025 को होटल प्रीत पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष पद का निर्वाचन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष के पद पर लगातार दूसरी बार दिग्विजय सिंह क्षत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह मस्तूरी विकासखंड से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोज खांडेकर,बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर विजय सूर्यवंशी, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर असित तिर्की लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोटा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर कलेश्वर बंजारे निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया अपनाई गयी जिसमे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्रीकांत मिश्रा व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ शीला शर्मा शामिल हुए। निर्वाचन पश्चात जिलाध्यक्ष व सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने साथ मिलकर कृषि स्नातक अधिकारियों के हित में काम करने और 4300 ग्रेड पे पदनाम संशोधन व पदोन्नति जैसी मांगो की पूर्ति के लिए पुरजोर प्रयास करने की बात कही। इसके बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर पांडे अध्यक्ष छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर, एस के टोंडे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोटा,ए के आहिरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी,भारद्वाज ब्लॉक अध्यक्ष छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,पी के अनंत कृषि विकास अधिकारी,नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री,ब्लॉक अध्यक्ष गण मनोज खांडेकर,विजय सूर्यवंशी,असित तिर्की,कलेश्वर बंजारे,विजेंद्र कुमार सिंह,मणिशंकर तिवारी ,अमित पटेल,जागेश्वर मिश्रा,आशुतोष पात्रे,सतीश खरे,बलभद्र परिहार,उमेश यादव,पुष्पेंद्रधर दीवान,सरवन वर्मा,सचिन वीरानी,उमेश कश्यप, विनोद साहू,हेमकुमार डहरिया,नवीन मेश्राम,कौशल चन्द्र शर्मा, शिव साहू, प्रतिभा पांडे, स्नेहा पाल वर्षा दुबे,प्रियवंदा कश्यप,दीप प्रियंका टोप्पो,शिवानी गौरहा,पिंकी साहू,प्रियंका थवाईत,ऊषा खांडे,चंद्रप्रभा मिरी,सरिता धुर्वे,पोजल वर्मा,सोमदत्त वर्मा,हरेंद्र चतुर्वेदी,दुर्गेश कुमार,वंश द्विवेदी आदि जिले भर के कृषि स्नातक कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सूर्यवंशी व विनोद साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button