CG – 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ दल पटना रवाना पढ़े पुरी ख़बर
बिलासपुर//52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन पटना, बिहार में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ का 17 सदस्यीय दल दिनांक 30/10/2026 को पटना के लिए रवाना हुआ। दल में 14 चयनित खिलाड़ी और 3 कोच, मैनेजर शामिल हैं।
बता दें कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच महासंग्राम मुंगेली में हुआ था। उस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 14 खिलाड़ियों का चयन पटना में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल, तकनीकी सुधार और टीम वर्क को बेहतर बनाने के लिए जिला कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराज पारा, बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। आज शाम शिविर समाप्ति के उपरांत सभी खिलाड़ियों को जर्सी और ट्रैक सूट का वितरण किया गया।
शिविर समाप्ति और जर्सी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अवधराम चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप यादव, महासचिव छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेश्वर प्रसाद कश्यप, उत्तरा चेलकर, हेमंत यादव, राम कुमार टंडन, सुरेन्द्र कश्यप, वीरेंद्र यादव, राकेश देवांगन, महेंद्र पटेल और आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


