छत्तीसगढ़

CG – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात, 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली हुए रवाना….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गयी है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा रहे हैं। उनकी वहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मुलाकात होगी। दिल्ली दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर मीडिया ने बात की। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रहे इंतजार को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, … जल्दी होगा, इंतजार करिए।

इससे पहले चर्चाएं तेज है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में हरियाणा मॉडल पर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा है। ऐसे में तीन पदों पर नये मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। दिल्ली दौरे पर आज और कल मुख्यमंत्री के दिल्ली में कई कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button