CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएसी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से की फोन पर बात, शुभकामनाएं देते हुए की उनके प्रगति की कामना.....

रायपुर। यूपीएससी मेन्स-2023 का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। परीक्षा में इस बार छत्तीसगढ़ के चार प्रतिभागियों ने स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। इनमें से अनुषा पिल्लै, अभिषेक डेंगे, प्रीतेश सिंह राजपूत और रश्मि पैकरा शामिल हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी परीक्षा-2023 में छ्त्तीसगढ़ के सफल अभ्यर्थियों रायपुर की पूर्वा अग्रवाल, अनुषा पिल्लै, अभिषेक डेंगे, नेहा ब्याडवाल, जगदलपुर की जिज्ञासा सहारे और बलरामपुर की रश्मि पैकरा से बात कर अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

बता दें कि परीक्षा के जरिए कुल 1016 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। इनमें से टॉप-20 में 15 लड़कों और 5 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। सूची में पहले स्थान पर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव हैं। वहीं दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी हैं।

परीक्षा में 202 रैंक हासिल करने वाली अनुषा पिल्लै आईएएस रेणु पिल्लै और सेवानिवृत्त आईपीएस संजय पिल्लै की बेटी हैं। अनुषा के पहले पिल्लै दंपती के बेटे अक्षय पिल्लै ने 2021 यूपीएससी 51 रैंक हासिल किया था। वर्तमान में अक्षय पिल्लै उड़ीसा कैडर के आईएएस अफसर हैं। 

 

6sxrgo

यूपीएससी मेन्स-2023 में चयनित छत्तीसगढ़ के अन्य प्रतिभागियों में से प्रीतेश सिंह राजपूत ने 697 रैंक हासिल किया है। लोरमी के रहने वाले प्रीतेश वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हैं। वहीं एनआईटी पास आउट अभिषेक डेंगे रायपुर के हैं, और रश्मि पैकरा बलरामपुर की रहने वाली हैं। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Apr/2024

CG Naxalites Surrender ब्रेकिंग : खून-खराबा छोड़ 16 माओवादियों ने फिर किया आत्मसमर्पण, दो इनामी नक्सली भी शामिल, इस मकसद से किया आत्मसमर्पण.....

30/Apr/2024

CG- कलयुगी बेटे की काली करतूत : मामूली बात पर माँ की कर दी हत्या, डंडे से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार, इस वजह से माँ को उतारा मौत के घाट.....

30/Apr/2024

Team India Squad T20 World Cup 2024 : टीम इंडिया का ऐलान,रोहित कप्तान होंगे,इस खिलाड़ी की हुई वापसी...देखिये पूरी टीम की लिस्ट..

30/Apr/2024

CG Custom Milling Scam : खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी गिरफ्तार, ईडी ने कोर्ट में किया पेश, अब इतने दिनों तक खानी होगी जेल की हवा....

30/Apr/2024

CG - सहकारी बैंक का सीईओ निलंबित : कलेक्‍टर ने की बड़ी कार्रवाई, सहकारी बैंक के सीईओ पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित, लगे ये गंभीर आरोप......