CG - विश्व विजय सिंह तोमर ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की कमान, ऐसे की थी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने आज युवा आयोग कार्यालय में युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। युवा आयोग अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, युवा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह जी,अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक शुशांत, शुक्ला शामिल हुए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विश्व विजय सिंह तोमर प्रदेश के प्रत्येक शैक्षणिक संस्था व अन्य स्थानों पर युवाओं से मिलकर उन्हें एक धागा में पिरोकर छत्तीसगढ़ के उन्नति के लिए कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित विश्वविजय सिंह तोमर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सबसे पहले कार्य करना शुरू किया था। उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करते हुए नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद का चुनाव भी जीता। विश्व विजय सिंह तोमर के निश्चित ही राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष का कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विजय विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

आपको बता दें तोमर वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस के मजबूत वार्ड को भाजपा की झोली में डाला था। पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए विश्वविजय सिंह तोमर ने निगम की बैठकों में तथ्यों के साथ बात रखने की अपनी कला से भी सभी को परिचित कराया। उन पर संगठन का पूरा भरोसा ही कारण है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विश्वविजय को झारखंड के बिशुनपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। 
 

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
180c0b56-719c-4d0d-893f-48cc6a836b87
149863b6-66b7-4c2a-9388-2b467cf5da86
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/Oct/2024

CG - विश्व विजय सिंह तोमर ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की कमान, ऐसे की थी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत.....

05/Oct/2024

CG - CMO सस्पेंड BREAKING : राज्य सरकार ने महिला सीएमओ को दूसरी बार किया निलंबित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला.....

05/Oct/2024

CG - दिल दहला देने वाली घटना : राजधानी में अधेड़ ने दी खुद की बलि, देवता के सामने धारदार कैची से काट ली अपनी गर्दन, मौके पर हुई मौत….

05/Oct/2024

पूर्व विधायक ने शव को कांधा दिया, गंभीर पीड़ितों का हाल जाना...

05/Oct/2024

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी लखनपुर ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन