CG- यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के बीच छिड़ी जंग : छात्रों के बीच जमकर बवाल, कक्षा से कैंटीन तक भिड़े छात्र, मारपीट से मचा हड़कंप…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में छात्रों के बीच विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कक्षा में शुरू हुई कहासुनी कैंटीन तक पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ छात्राएं भी घटनाक्रम में शामिल नजर आईं।
जानकारी के अनुसार, कॉमर्स विभाग में एक कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर ABVP छात्र संगठन के उपाध्यक्ष, अध्यक्ष और एक अन्य छात्र के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और सार्वजनिक रूप से मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के सामान्य विद्यार्थियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की घटना ने छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



