मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---
IF YOUR BUSINESS IS NOT ON THE INTERNET,
THEN YOUR BUSINESS WILL BE OUT OF BUSINESS.
Click Here
Get Your Bussness Online
@ Just ₹9,999
Click Here

CG – ठंड अलर्ट: ठंड से बुजुर्ग की मौत,अगले 24 घंटे के दौरान पड़ेगी कड़ाके की ठंड,शीत लहर की चेतावनी जारी,जानें मौसम का अपडेट….

On: January 28, 2025 12:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेस्क : सरगुजा में कड़ाके की ठंड से एक ग्रामीण की मौत हो गई। रेवापुर गांव में शख्स नशे में घर के बाहर सड़क किनारे सो गया था। बता दें कि सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर में रात का पारा 3 डिग्री पहुंच गया है। बलरामपुर, कोरिया में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई।

प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्से में रात का तापमान बढ़ा हुआ है तो सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। वहीं सरगुजा संभाग से लगे हुए जिले पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 3.7 डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में हवा की गति सामान्य रहेगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर और शुष्क बना रहेगा. फिलहाल बारिश, आंधी-तूफान, या वज्रपात की कोई संभावना नहीं है, जिससे नागरिकों को राहत मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें