मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कम्प्यूटर ऑपरेटर का कारनामा : एक ही समय पर दो-दो दफ्तरों से रहा था तनख्वाह, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…..

On: December 13, 2025 9:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में दीनानाथ बोदेलकर नामक युवक पर एक समय पर दो सरकारी दफ्तरों में नौकरी करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वह दुर्गूकोंदल सीएचसी में डेटा एंट्री ऑपरेटर है, साथ ही आसुलखार और केवटी लैम्प्स का प्रबंधक भी, दोनों से ही दफ्तरों से उसे बकायदा सैलरी भी मिल रही है।

दरअसल, दो सरकारी दफ्तरों में दीनानाथ का एक साथ नौकरी का सिलसिला पिछले 1 साल से जारी है, हालांकि इस बात की भनक दोनों विभागों को नहीं लग पाई। दीनानाथ दुर्गुकोंदल सीएचसी में 8 साल से पदस्थ है। साथ ही वह आसुलखार लैम्प्स का प्रभारी भी है। इतना ही नहीं उसके बाद केवटी लैम्प्स का भी प्रभार है।

ग्रामीणों का कहना है कि वह सुबह सीएचसी दुर्गुकोंदल में काम पर पहुंचता और फिर दोपहर बाद गायब हो जाता है। उसे यहां से प्रतिमाह 18 हजार वेतन मिल रहा है। अपनी ड्यूटी को नियमित समय नहीं देने पर आसुलखार ग्रामीणों के मुताबिक वह उनके साथ धोखा दे रहा है। पूरा मामला किसानों ने प्रदर्शन के बाद प्रकाश में आया।

कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने मामले को लेकर कहा कि एक कर्मचारी के दो जगह नौकरी करने की जानकारी मिली है। इसकी जांच करा कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन का काम 4 महीने का ही होता है। लेकिन एक समय पर दो जगह पर कार्य करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर जाना ज़मीनी अनुभव….

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा शुरू….

CG- राजधानी के डीईओ कार्यालय में लगी भीषण आग: रातोंरात स्कूली व शिक्षकों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित कई फाइलें जलकर खाक… कारण बना रहस्य….

CG- धर्मांतरित बुजुर्ग महिला के शव दफनाने पर विवाद: ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला…..