मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कांग्रेस नेता गिरफ्तार : जिला युवा कांग्रेस के महासचिव गिरफ्तार, इस मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला …

On: April 24, 2025 5:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस का महासचिव है। NIA की यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के पूर्व हुए हत्याकांड के मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। यह गिरफ्तारी रायपुर से की गई, जहां NIA की टीम लंबे समय से इस मामले की गहन जांच कर रही थी।

रतन दुबे की हत्या बीते विधानसभा चुनाव के महज तीन दिन पहले नक्सलियों द्वारा की गई थी, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला नक्सली हिंसा से जुड़ा प्रतीत हुआ था, लेकिन अब जांच में राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, शिवानंद नाग की भूमिका नक्सलियों से मिलीभगत और हत्याकांड की साजिश रचने में सामने आई है। इससे पहले इस मामले में चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन शिवानंद नाग की गिरफ्तारी को केस में एक बड़े मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल NIA की टीम आरोपी को जगदलपुर स्थित NIA कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है या रिमांड पर लिया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर देश में पहला शहर बना, जहां पार्थिवी सोसायटी में शुरू हुई वर्चुअल नेट मीटरिंग…

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…