मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कांग्रेस नेता पर बलात्कार आरोप : PM आवास दिलाने के नाम पर महिला के साथ कई बार किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होेने पर कराया गर्भपात, फिर जो हुआ….. आरोपी फरार…..

On: April 18, 2025 6:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया। कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बता दें कि कांग्रेस नेता ने महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में पति से अलग होकर अकेली रहती है। उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे अपने भाई जैसा बताया।

इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी। तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से आवास आबंटन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। पूर्व पार्षद की बातों में आकर महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने रेप करने के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर लगातार जनवरी 2025 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तब महिला ने यह बात आरोपी को बताई। जिसके बाद आरोपी ने महिला को गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन महिला का गर्भपात करा दिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद काशी रात्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़/कवर्धा अज्ञात युवक की मिली लाश।

CG Crime- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान एमपी में बनी 147 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार…..

CG Crime News- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…..

बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज….

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ: 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’…

CG Road Accident: भयावह हादसा- ओरसा घाटी में घुमावदार रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,आधा दर्जनभर से अधिक मौत की आशंका, कई घायल…..