CG – आरक्षक गिरफ्तार : इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, वर्दी की आड़ में करता था ये गैरकानूनी काम, मचा हड़कंप…..

मनेंद्रगढ़। गांजा तस्करी के आरोप में एक सीएएफ के आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि 8वीं बटालियन पेण्ड्री, राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक बुंदेलाल उसे गांजा देता था, जिसे उसके ही बताए पते पर सप्लाई किया करता था। इसके एवज में उसे हजार रुपए मिलते थे।
इस खुलासे के बाद सरगुजा रेंज आईजी और जिले के पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की बारीकी से किए गए जांच के बाद सुरेश कुमार से आरक्षक की कई बार बातचीत और मिले अन्य सबूतों के आधार पर आरक्षक बुंदेलाल को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर खड़गवां थाने में लाकर पूछताछ की गई।
आरक्षक बुंदेलाल ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई किया करता था। सारी बातों का खुलासा होने पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। आरोपी आरक्षक बुंदेलाल खड़गवा के कौरीमार ग्राम का रहने वाला है।