Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – आरक्षक की मौत : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में आरक्षक की मौके पर गई जान, ट्रेनिंग प्रोग्राम से लौटते वक्त हुआ हादसा…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलफिली में फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। यहां से लौटने के दौरान नेशनल हाइवे 43 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद आरक्षक गिर गए। सड़क खून से सन गई, मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button