मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – कांस्टेबल बर्खास्त : बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर मां के साथ किया ये घिनौना काम, SSP ने लिया बड़ा एक्शन, कांस्टेबल को नौकरी से किया बर्खास्त, देखें आदेश…..

On: December 26, 2025 3:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दुर्ग। जिले में दुराचारी कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला के साथ सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद से कांस्टेबल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरक्षक का नाम अरविन्द कुमार मेन्ढे है।

घटना दुर्ग के पुरार्नी भिलाई थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र एक अपराध में जेल में बंद है। इसी बीच पुरानी भिलाई में पदस्थ आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे ने महिला को नवंबर माह में फोन कर थाने बुलाया था। इस दौरान आरक्षक ने महिला को झांसा दिया कि वो उसके बेटे को जेल से छुड़ा देगा। इसके बाद 18 नवंबर 2025 को फोन कर आरक्षक अरविन्द ने पीड़िता को चरौदा बस स्टेंड बुलाया, जहां से उसे अपनी बाइक में बैठाकर रेल्वे स्कूल के पास रोड से फाटक पार कर सुनसान जगह ले गया और जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने जब विरोध किया तो महिला को भी अंदर करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने खुद के साथ हुई घटना की शिकायत घटना के दूसरे दिन 19 नवंबर की शाम पुरानी भिलाई में दर्ज कराई।

महिला की शिकायत दर्ज होते ही आरोपी आरक्षक गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। एसएसपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया था।

यहां क्लिक कर देखें आदेश
arvind-medhe-311-2-2–1300055

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें