छत्तीसगढ़

CG- ड्यूटी से लौटा आरक्षक, रात बिताई और सुबह कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या फिर…..जांच में जुटी पुलिस……

सूरजपुर। जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ एक पुलिस आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठा लिया है। मृतक की पहचान आरक्षक अन्तोश खलखो के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोश खलखो सोमवार रात एमसीबी (MCB) जिले में अपनी पुलिस ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौटे थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए, तो कमरे में उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली।

घटना की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, अभी आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button