छत्तीसगढ़
CG – संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जगदलपुर के टाऊन हॉल में कार्यक्रम आयोजित…

जगदलपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जगदलपुर के टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू, बस्तर कलेक्टर हरीस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा जुड़े।