छत्तीसगढ़धमतरी

CG – मौत की महफिल,नशे में विवाद, फिर पत्थर से वार… युवक की दर्दनाक मौत..!

Chhattisgarh धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम डाही में शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। दोस्तों के साथ शराब पी रहे एक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।

मामला ग्राम डाही का है, जहां रविवार रात शीतला मंदिर के पास मोबाइल टॉवर के नजदीक 8 से 9 युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुलास मंडावी ने साथियों से शराब पिलाने की बात कही। शराब पीने के बाद नशे की हालत में हुलास और उसके साथियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पहले हुलास की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर बड़ा पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर रात ही मामले में शामिल आरोपियों और सह-आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में करीब आठ लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दो युवक मुख्य आरोपी हैं, जबकि अन्य की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button