CG – सनकी आशिक ने प्रेमिका के पिता पर चलाई गोली, फिर जो हुआ….मचा हड़कंप, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में के बालको थाना क्षेत्र के संगमनगर बस्ती में एक युवक द्वारा कथित तौर पर नाबालिग लड़की के पिता पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बालको थाना इलाके की संगमनगर बस्ती में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नाबालिग लड़की के प्रति एकतरफा प्रेम संबंध रखता था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इसी बात को लेकर युवक और लड़की के परिवार के बीच पहले भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
घटना के दिन आरोपी युवक कथित तौर पर लड़की के घर के पास पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। विवाद के बाद युवक ने गुस्से में आकर नाबालिग के पिता को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। हालांकि, गोली सीधे व्यक्ति को न लगकर घर के शटर में जा धंसी, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोपों की पुष्टि के संकेत मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।



